राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (प्रो अजीत कुमार सिंह)। सारण जिले के पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने अपराध नियंत्रण, अनुसंधान एवं विधि व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए दो वर्षों की पदस्थापना की अवधि पूरा करने वाले 84 पुलिस पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। एसपी श्री कुमार ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्य हित में सारण में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पदस्थापित 84 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। नवपदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर उक्त स्थान पर योगदान देने का देने का निर्देश एसपी ने जारी किया है। जिले में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। ऐसे में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों की तबादला विधि व्यवस्था को संधारण करने के उद्देश्य से किया गया है। बता दें कि सोनपुर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक दिनेश शर्मा को एकमा थाना के अनुसंधान, दिघवारा थाना अनुसंधान में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक वीरेंद्र राम को एकमा थाना अनुसंधान और मलखाना, नगर थाना के विधि व्यवस्था शाखा में पदस्थापित प्रदीप कुमार मुखर्जी को एकमा थाना के विधि व्यवस्था में पदस्थापित किया गया है।
इसी प्रकार डोरीगंज थाना के अपर थाना अध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक लाली प्रसाद को एकमा थाना के विधि व्यवस्था, नयागांव थाना के अनुसंधान व मलखाना प्रभारी सुनील कुमार को खैरा थाना के अनुसंधान व थाना लेखक बनाया गया है। परसा थाना के विधि व्यवस्था शाखा में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक उमाकांत यादव को इसुआपुर थाना के विधि व्यवस्था शाखा में, डोरीगंज थाना के अपर थाना अध्यक्ष सुनील प्रसाद सिंह को बनियापुर थाना के अनुसंधान पर शाखा, सोनपुर थाना के अनुसंधान में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राधामोहन पंडित को बनियापुर थाना के अनुसंधान शाखा में पदस्थापित किया गया है। एसपी संतोष कुमार ने बताया है कि जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थापित 84 सहायक पुलिस निरीक्षक तथा पुलिस अवर निरीक्षक का तबादला किया गया है। जिन्हें 24 घंटे के अंदर अपने नव पदस्थापना के स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।






More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी