वैश्य समाज की बैठक में विधायक सीएन गुप्ता के प्रति जताई गई आस्था
- शहीद जवानों को कैंडल जलाकर वैश्य समाज के लोगों ने दी श्रद्धांजलि
छपरा (सारण)। शुक्रवार को वैश्यों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक शहर के कौशल्या कॉलोनी स्थित नूतन निकेतन में की गयी। बैठक की अध्य्क्षता शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ़ चतुरी ने की। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। उपस्थित वैश्य समाज के सभी प्रमुख लोगों ने छपरा के वर्तमान विद्यायक डॉ. सीएन गुप्ता में एक बार पुनः आस्था जताते हुए उन्हें अपना समर्थन देने की बात कही।
बैठक में यह भी सत्यापित किया गया कि छपरा विधानसभा में अभी कोई भी वैश्यों द्वारा प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। अनुकूल समय आने पर परिस्थियों के अनुसार इसकी वैश्य समाज के आपसी सहमति से इसकी घोषणा की जायेगी। बैठक की समाप्ति के उपरांत विगत दिनों भारत-चीन बॉर्डर पर हुए हमले में वीर शहीदों को याद करते हुए कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया एवं चीनी सामान को पूर्णतः बहिष्कार करने का शपथ लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंतराष्ट्रिय वैश्य महासम्मेलन के नवनियुक्त अध्य्क्ष आदित्य अग्रवाल, अधिवक्ता गंगोत्री प्रसाद, राजेश फैशन, अरुण प्रकाश, राजेशनाथ प्रसाद, धर्मन्द्र साह, श्याम बिहारी अग्रवाल,ओम प्रकाश स्वर्णकार, श्याम सुंदर रौनियार, कृष्ण कुमार वैष्णवी, दीनदयाल कुमार, संतोष जी, राजेश डाबर, सुधाकर प्रसाद, संतोष ब्याहुत, अमित गोल्ड, राजीव कुमार गुप्ता, भगवान जी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के सम्मानित सदस्यगण मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग