रिविलगंज में मिले आठ कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन में सभी भेजे गए
छपरा (सारण)। रिविलगंज इलाके में शुक्रवार को आठ कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है। जिसमें सिताब दियारा के दो आशा कार्यकर्ता, रिविलगंज अंचल कार्यालय का एक होम गार्ड, बाजार क्षेत्र के तीन पुरुष एवं एक महिला सहित समसुदीनपुर का एक प्रवासी युवक जो आठ दिन पहले दिल्ली से घर आया था, वह भी शामिल है। विशेष बात यह है कि पॉजिटिव पाये गए किसी भी लोगों में कोरोना संक्रमण का कोई विशेष लक्षण नहीं दिखाई दे रहा है। जिससे आसानी से संदिग्ध होने का आभास हो सके। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल टीम द्वारा सभी पॉजिटिव लोगों को आइसोलेशन वार्ड छपरा में लेकर जाकर भर्ती कराया कराने के बाद उनके ट्रेवलिंग व टच हिस्ट्री जुटाई जा रही है।
तीन दिन पहले रिविलगंज के एक दुकानदार का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कुल 66 लोगों का सेंपल जांच के लिए भेजा गया था। सूत्रों से प्राप्त हुआ जानकारी के अनुसार छपरा सोनारपटी निवासी एक व्यक्ति की रविवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आयी थी। उसका दुकान रिविलगंज बाजार में भी है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद रिविलगंज के 66 लोगों का सेंपल जांच के लिए दो दिन पहले भेजा गया था। जिसमें तीन महिला सहित आठ लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। पॉजिटिव पाये गए लोगों को मैडिकल टीम द्वारा सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड छपरा में भर्ती कराया गया है। उसके बाद पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों का भी अब सेंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग