छपरा विधायक ने किया नवनिर्मित सड़क का किया लोकार्पण
छपरा (सारण)। शहर के साढ़ा पंचायत में मौना जटही पोखरा सियरमरवा टोला में अवधेश मांझी के घर होते हुए प्रो. चिरंजीवी लोचन के घर तक नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण का विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने उद्धघाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। विधायक ने कहा कि उनके कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र मे सड़कों का जाल बिछा है, जहां बांकी है वहां युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, घाट, सामुदायिक भवन, चबूतरा सहित कई विकास के कार्य उनके कार्यकाल में पूरा किया गया है। कई सड़क एवं पुल जो पिछले दशकों से यहां के लिए चिरपरिचित मांग थी। उसे पूरा किया कया है। कुछ और महत्वपूर्ण सड़क है जिसे बनाने के लिए प्राक्कलन बनकर तैयार है। प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गई है। शीघ्र ही कार्य शुरू होगा। इस मौके पर विजय सिंह, मिश्रा जी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग