मशरक पुलिस के लिए सरदर्द बना बाइक लिफ्टर गिरोह, 3 बाइक चोरी
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र में दो दिन के अंदर तीन बाइक चोरी होने से मशरक वासी परेशान है। वही बाइक लिफ्टर गिरोह के बढ़े मनोबल से पुलिस परेशान है। मशरक स्टेशन रोड से शिक्षक विपिन बिहारी सिंह की मोटर साइकिल आवास के सामने से उठा ली गई वही मशरक पेट्रोल पंप के पास से राकेश रंजन सिंह की नई बाइक उनके मुख्य सड़क अवस्थित दुकान के सामने से चोरी हो गई जबकि मशरक थाना क्षेत्र के अरना दक्षिण टोला गांव निवासी शशि भूषण सिंह के दलान से एक बाइक चोरी हो गयी।इस संदर्भ में बाईक बिक्रेता चांदबरवा गांव निवासी अनिवेश कुमार सिंह द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिसमे कहा गया है कि लाॅकडाउन के दौरान तंगी की हालत में बाइक बेची गई थी। लाॅकडाउन के कारण डीटीओ कार्यालय बंद होने के कारण क्रेता के नाम से ट्रांसफर नही हो सका।सभी मामलों में पुलिस जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग