दो साल के बच्चे को सांप ने डंसा, पीएचसी में मौत
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सपही गांव में एक दो वर्षीय बच्चे को सांप ने डंस लिया परिजनों द्वारा इलाज के लिए मशरक पीएचसी में लाया गया जहां चिकित्स डॉ अनंत नारायण कश्यप ने मृत घोषित कर दिया। घटना शुक्रवार की देर संध्या की है मृत बच्चा अपने दरवाजे पर खेल रहा था इसी बीच उसे सांप ने डंस लिया परिजनों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए पीएचसी में लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान सपही गांव निवासी सचित कुमार सिंह के दो वर्षीय पुत्र अंश कुमार के रूप में हुई। पीड़ित परिवार बहुत ही गरीब है और मृत अंश उसका इकलौता पुत्र था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग