पुलिस ने 350 लीटर देशी शराब किया बरामद, कारोबारी फरार
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंसई गांव में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने गुप्त सूचना पर जमादार श्याम बिहारी पांडेय, हरेंद्र कुमार के साथ दलबल की मौजूदगी में सिसई गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी शराब बरामद किया। हालांकि पुलिस बल की भारी टीम आते देख शराब कारोबारी फरार हो गया। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गांव में बड़े-बड़े गैलेन में शराब जमीन के अंदर दबा कर रखा गया है। मौके पर पहुंच शराब कारोबारी भोला नट के दरवाजे पर जमीन खोद कर 7 जर्किग में देशी शराब टोटल 350 लीटर देशी शराब पुलिस ने बरामद किया है। अवैध शराब बिक्री के लिए भंडारण किया गया था जो भोला नट की है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग