दहेज में बाइक नहीं मिलने से विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बली बिशुनपुरा गांव में दहेज में बाइक नहीं देने के कारण ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। मामला मसरक थाना क्षेत्र के बली बिशनपुरा गांव का है। पीड़िता महिला बली बिशनपुरा गांव निवासी मनीष कुमार शर्मा की पत्नी मनी देवी द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उसने कहा है कि 1 वर्ष पूर्व मायके वालों ने दान दहेज देकर बड़े धूमधाम से शादी की थी। शादी के बाद ससुराल वालों के द्वारा दहेज में बाइक देने के लिए दबाव बनाया जाने लगा इसे लेकर काफी प्रताड़ित किया जाता था। जब मायके वालों ने असमर्थता व्यक्त करते हुए बाइक देने से इंकार कर दिया तो मुझे 9 माह बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया गया तब मैं अपने पिता नंदकिशोर शर्मा के पास भगवानपुर थाना क्षेत्र में चली गई। दर्ज प्राथमिकी में पति सहित भैसुर मुन्ना शर्मा उनकी पत्नी संध्या देवी, देवर अनिश शर्मा और ननद को अभियुक्त बनाया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग