मोटरसाइकिल सवार दो युवक सड़क दुघर्टना में घायल, सदर रेफर
मशरक(सारण)। पीएचसी में शनिवार की दोपहर मोटरसाइकिल सवार दो युवक को गंभीर अवस्था में घायल भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के फरीदनपुर गांव निवासी सलीम मिया के 40 वर्षीय पुत्र मो रियाज और मिराजुद्दीन के 13 वर्षीय पुत्र अमिताज आलम के रूप में हुई। दोनों घायलों में मो रियाज की हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मो रियाज के सर पर गंभीर चोटे आई है।मामले में घायल अमिताज ने बताया कि वे तरैया से सिवान जिले के गोपालपुर कोठी गांव में अपनी बहन के यहां गये थे वही से वापस लौटने के दौरान पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली नहर पर बरसात से मोटरसाइकिल स्लीप होने से नहर किनारे गढ़े में गिर गये जिससे दोनों घायल हो गए और मो रियाज का सर फट गया और बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने टेम्पु से निकटतम पीएचसी मशरक में इलाज के लिए भर्ती करवाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग