आरटीपीएस काउंटर रामभरोसे, कर्मी नदारद, अधिकारी लापरवाह
पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट
मशरक(सारण)। प्रखंड कार्यालय परिसर में खुले आरटीपीएस काउंटर कोरोना वायरस संक्रमण काल से ही बंद पड़ा हुआ है।लाॅक डाउन की समाप्ति के बाद भी काउंटर बंद पड़ा है और किसी भी अधिकारी की नजर इस पर नही पड़ रही है जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरटीपीएस काउंटर पर तैनात कर्मचारियों के नही रहने के कारण आरटीपीएस काउंटर बंद है। काउंटर संचालन के लिए दो कार्यपालक सहायक पदस्थापित है। जिसमें से दोनों कर्मी के नही रहने से शुक्रवार को भी काउंटर बंद रहा। हालांकि मशरक में बारिश होने के कारण भी गावों से लोग दो पहर तक काउंटर पर नही आए थे। सीओ व अन्य कर्मी अंचल कार्यालय में पहुचे है। लेकिन दो पहर तक आरटीपीएस काउंटर नही खुला था। इस मामले में सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि आरटीपीएस काउंटर के संचालन हेतु दो कार्यपालक सहायक की प्रतिनियुक्ति करायी गई है। जिसमें से एक कर्मी धीरेन्द्र शर्मा गत दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक हाथ टुट गया है। जबकि दुसरा कर्मी मो. नसीम अहमद कोविद-19 प्रोटल पर प्रवासी मजदूरों का डाटा संघारण कार्य हेतु जिला सभागार में प्रतिनियुक्ति पर है। जिला में पत्र भेजा गया है। आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि कल से काउंटर खुलेगा। सीओ ने बताया कि एक भी आवेदन हमारे यहा लंबित नही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग