भाजपाइयों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया
परसा(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंजनी चौक पर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय चौबे के अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति सी. जिनपिंग का पुतला दहन किया। चीन से निर्मित एलईडी बल्ब, टीवी, मोबाइल इत्यादी समानों को आग के हवाले किया। मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डीवाइस के चायइनीज एप्लिकेशन के उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। वही भाजपा सांसद प्रतिनिधि सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने बताया कि सारण जिला से चीनी सामानों का नामों निसान मिटा देने का दीर्घ संकल्प सांसद राजीव प्रताप रूडी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने लिया है। उसी क्रम में शनिवार को चाइनीस सामानों का बहिष्कार करते हुए अंजनी चौक पर चाइनीस सामानों को आग के हवाले कर शुरूआत किया गया है। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अनिल सिंह, परसा नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह, परसा पूर्वी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक पप्पू साह, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मदन मिश्रा, मंडल मंत्री राम बिहारी सिंह, पूर्व मुखिया सकलदीप मांझी, चन्दन सिंह,डॉ अलीमुद्दीन,रमेश सिंह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग