कोरोना संक्रमण में जान जोखिम में डालकर कार्य करने वाले कर्मी व पदाधिकारियों की सेवा प्रसंशनीय
बनियापुर(सारण)। वैश्विक महामारी कोरोना के तेजी से फैल रहे संक्रमण के बीच स्थानीय प्रशासन और पुलिस कर्मी अपनी सुरक्षा की परवाह किये बगैर रात दिन ड्यूटी में लगे रहे। महामारी के इस दौर में ड्यूटी पर तैनात इन योद्धाओं को धवरी मठिया बाजार स्थिति एक निजी विद्यालय के परिसर में सम्मानित किया गया। स्थानीय लोगों ने सीओ स्वामीनाथ राम तथा थानाध्यक्ष संजय प्रसाद को अंग वस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मान सभा का आयोजन धवरी पंचायत के पूर्व मुखिया पुत्र जितेंद्र महतो ने किया। मौके पर उस्थित वरीय जदयू नेता कामेश्वर सिंह ने कहा कि संकट की इस घड़ी में अपनी जान दांव पर लगाकर काम करने वाले अधिकारी, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के आलावें सैनिटाइज करने में जूटे कर्मचारियों की सेवा प्रसंसनीय है। ये योद्धा हम सब को बचाने के लिए अपनी जान को खतरे में डाले हुए हैं। ऐसे लोग देश व समाज के लिए काम कर रहे हैं। उनके प्रयास से ही हमलोग सुरक्षित हैं। हमें इन योद्धाओं का हौसला बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। शिक्षक नेता इंद्रजीत महतो ने कहा कि यदि स्थानीय प्रशासन समय पर सतर्क नहीं होता तो बनियापुर में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता था। आज कोरोना की संक्रमण दर भले ही तेजी से बढ़ रही है। परंतु क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या नगण्य है। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। अनुमपा देवी ने अथितियों को मास्क वितरित करते हुए कहा कि जब भी घर से बाहर निकले इसका प्रयोग जरूर करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष शिवनारायण सिंह पटेल ने किया। कार्यक्रम में समिति सदस्य शिवपारसी राय, अब्दुल हक, सरपंच पूनम देवी, जलेश्वर पंडित, पूर्व मुखिया चम्पा देवी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजित सिंह, सतीश पांडेय, अरुण राय, वामदेव त्रिपाठी आदी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग