राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। मंगलवार को एकमा सीएचसी में एएनएम व स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार ने समीक्षा बैठक किया। इस दौरान परिवार नियोजन, प्रतिरक्षण, कोविड, यक्ष्मा, कैंसर, कुष्ठ, कालाजार व मलेरिया समेत अन्य बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर चर्चा की गई। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सरकार के कार्यक्रम व अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए बनाने के लिए ईमानदारी से सेवा करने की नसीहत स्वास्थ्य कर्मियों को दिया। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई किया जायेगा। बैठक में डॉ. अमित कुमार तिवारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार, स्वास्थ्य प्रशिक्षक विनोद चौधरी, बीसीएम प्रियंका कुमारी, बीएमसी मुसर्रत जहां, बीएम केयर इंडिया अमरेन्द्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग