नयी दिल्ली, (एजेंसी)। पूर्वी लद्दाख को लेकर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच में घमासान जारी है। एक साल से अधिक समय से दोनों मुल्क आमने-सामने है। हालांकि विवाद को समाप्त करने के लिए सैन्य स्तर की वार्ता चल रही है और पहले की स्थिति को बहाल करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है कि चीन ने एलएसी के करीब खतरनाक अत्याधुनिक हथियारों से लेस मिसाइलों को तैनात किया है। हाल ही में चीन ने बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए 100 से ज्यादा नए साइलो का निर्माण किया था। जिसे चीन की परमाणु क्षमता में बड़े विस्तार के तौर पर देखा जा रहा था।
दरअसल, वाशिंगटन पोस्ट ने एक खबर प्रकाशित की थी जिसके मुताबिक साइलो निर्माण परियोजना चीन को अपने परमाणु हाथियार छुपाने की जगह दे सकता है। इसके माध्यम से चीन ने देश के उत्तरी-पश्चिमी शहर युमेन के निकट रेगिस्तानी इलाके में अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए 100 से ज्यादा नए साइलो का निर्माण किया था। आपको बता दें कि ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस ग्रुप ने चीन के तीन बड़े मिसाइल साइलो साइटों को खोजा है। जिसमें युमेन, हामी और मंगोलिया में मौजूद साइलों साइट शामिल हैं। चीन ने शिंजियांग प्रांत के हामी में दूसरा मिसाइल ठिकाना बनाया है। जबकि मंगोलिया में तीसरे का निर्माण चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युमेन में 100, हामी में 110 और मंगोलिया में करीब 29 साइलों साइट्स का खुलासा हुआ है।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व