राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक हरघर नल का जल योजना का हाल प्रखंड के डुमरी पंचायत के वार्ड नम्बर 10 में आज खुद ही बीमार पड़ती नजर आ रही है जो पिछले एक महीने से नल जल योजना के तहत लगे नल से जलापूर्ति पूरी तरह से ठप्प है। इस विषय पर में पूछने पर वार्ड सदस्या के पति राकेश कुमार सिंह कहते है कि बोरिंग मे कोई खराबी आ गई है जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रहीं है। बोरिंग यानी मोटर की खराबी की बात विभाग को बता दिया गया है लेकिन विभाग इस संबंध में कुछ नहीं कर रहा है। इसलिए पानी कब आयेगा ये कोई नहीं बता सकता। वहीं गाँव वालों में जलापूर्ति नहीं होने से काफी रोष है। ग्रामीण कहते है चुनाव के समय सब आते है और बहुत तरह से प्रलोभन भी देते है पर चुनाव खत्म होते ही सभी प्रतिनिधियों का किया हुआ वादा हवा हवाई हो जाती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग