राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/ जनता बाजार (सारण)। थाना की पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र के सेंदुआर गांव से एक खाली खेत में रखे 25 लीटर शराब बरामद किया। इस संबंध में एक प्राथिमिकी दर्ज कराते हुए एएसआई शम्भु सिंह ने कहा है कि संध्या गश्ती के समय उन्हें सूचना मिली कि सेंदुआर गांव स्थित गैस एजेंसी के पीछे ढनढ़न नट शराब बेंच रहा है। सूचना के आधार पर अपने गश्ती दल के साथ एएसआइ शम्भु सिंह जब वहां पहुंचे तो पुलिस की गाड़ी को देखकर ढंनढ़न नट तो भाग गया, मगर 25 लीटर देशी शराब बरामद हो गया। जिसे जब्त कर थाना लाया गया तथा पूर्व शराब बंदी के तहत ढंनढंन नट के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग