आशिफ खान। राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। जिले के रिविलगंज थाने के नए थानाध्यक्ष के रूप में ओमप्रकाश चौहान ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद थाने के सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक जान-पहचान की। उसके बाद उन्होंने थाने का जायजा लिया। नए थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने में पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ बैठक कर विचार विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिया। नव पदस्थापित थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी साथ उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब की तस्करी एवं अवैध रूप से बालू खनन एवं तस्करी कर रहे कारोबारियों पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी और ऐसे लोगों के विरुद्ध करवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग