राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/ जनता बाजार (सारण)। जनता बाजार थाना क्षेत्र के शोभीपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पड़ोसियों ने आपस में मारपीट कर लिया। इस संबंध में शोभीपुर गांव निवासी एहसान अली ने स्थानीय थाना में प्राथिमिकी दर्ज कराकर कर कहा है कि मोहर्रम के दिन इमामबाड़ा के पास बच्चें आपस में झगड़ रहे थें, जिन्हें आवेदक ने डांट-डपटकर झगड़े को समाप्त करा दिया। उसके बाद शोभीपुर गांव के ही मंजूर शाह, जुली खातुन, डॉली खातुन, मेहरू निशा, अब्दुल्लाह शाह, कमरुद्दीन शाह तथा सरफुद्दीन शाह आवेदक के दुकान पर एकजुट होकर आए तथा उन्हें दुकान से नीचे खींचकर लाठी- डंडे तथा लात- घुसा से पीटने लगे। पीड़ित को बचाने आयी उसके पत्नी को भी नामजदों ने मारा-पीटा तथा उसके कपड़े फाड़कर बेपर्द कर दिया। साथही अठारह हजार रुपये मूल्य के सोने का चैन नोच लिया। लोगों को जुटते देखकर सभी नामजद भागने लगे तथा भागने के क्रम में आवेदक के दुकान से आठ हजार रुपये नगदी भी लेकर भाग गये। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग