मॉस्को, (एजेंसी)। रूस चार सैन्य विमानों से 500 से अधिक लोगों को अफगानिस्तान से निकालने की तैयारी में है। काबुल से लोगों को निकालने की कवायद शुरू होने के बाद रूस का यह पहला अभियान है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वह काबुल से रूस, बेलारूस, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और यूक्रेन के लोगों को निकालेगा।मंत्रालय के मुताबिक, हर विमान में चिकित्सा कर्मियों की एक टीम रहेगी ताकि किसी को इलाज की जरूरत हो तो उसकी मदद की जा सके। मंत्रालय ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया जाएगा।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व