लॉस एंजिलिस, (एजेंसी)। अफगानिस्तान से अमेरिका के नेतृत्व में निकासी अभियान पर कवरेज को लोगों ने फॉक्स समाचार चैनल पर सबसे अधिक देखा और इसी के साथ यह पिछले सप्ताह सबसे ज्यादा देखे जाने वाला चैनल बन गया है। नीलसन कंपनी के आंकड़ों में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी। रूढ़िवादी विचारधारा वाले दर्शकों के बीच लोकप्रिय चैनल की रेटिंग तब बढ़ गयी जब इस महीने तालिबान ने अचानक अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमा लिया और अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने अमेरिकी और अफगानिस्तान के नागरिकों को जल्द निकालने का आदेश दिया।
आखिरी बार चैनल सितंबर 2020 को पहले नंबर पर आया था जब ‘‘फॉक्स न्यूज संडे’’ के एंकर क्रिस वॉलेस ने तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रतिद्वंद्वी एवं मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच बहस के कार्यक्रम का आयोजन किया था। फॉक्स न्यूज चैनल को औसतन 29.4 लाख दर्शकों ने देखा। इसके बाद सीबीएस को 25.7 लाख, एनबीसी को 25.3 लाख, एबीसी को 23.9 लाख दर्शकों ने देखा।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व