पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव पिछ्ले 17 अगस्त को दो शख्स सिसई नहर पर बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनमें एक घायल शख्स की शनिवार को इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान बंगरा गांव निवासी नथुनी पंडित का 34 वर्षीय पुत्र हरेलाल पंडित के रूप में हुई वही घायल एक युवक माना मांझी का 40 वर्षीय पुत्र देव कुमार मांझी का इलाज चल रहा है। घटना में दोनों 17 अगस्त को बाइक पर सवार पूजा के लिए बली देने के लिए सुअर लेकर गांव आ रहे थे कि सिसई नहर पर अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बंगरा मुखिया राम बाबू प्रसाद और आर्मी कैंटीन संचालक व बंगरा मुखिया प्रत्याशी रंजन कुमार सिंह ने घायलों के इलाज में मददगार साबित हुएं और बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजवाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया था।मृतक को दो पुत्र और एक पुत्री हैं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। शव गांव लाकर दाह संस्कार कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग