पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक के पदमौल गांव निवासी शख्स की रविवार को फरीदाबाद के मथुरा रोड गली नम्बर-1 में मकान के तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य करने के दौरान लोहे का सरिया बिजली के हाइटेंशन तार में सटने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मशरक थाना क्षेत्र के पदमौल गांव निवासी स्व सुदामा साह का 30 वर्षीय पुत्र सत्येन्द्र साह हैं। जो फरीदाबाद में रहकर मकान निर्माण का कार्य किया करता था। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी और तीन बच्चे 14 वर्षीय पुत्री करिश्मा,12 वर्षीय पुत्र अनेष,8 वर्षीय पुत्र मंजीत का रो रो कर बुरा हाल है। शव सोमवार तक गांव आने की संभावना है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग