संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। रेफरल अस्पताल बनियापुर में इन दिनों इलाज के लिये पहुँचने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर रात्रि में ईलाज कराना मरीजों के लिये परेशानी का सबब बना हुआ है। सरेया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बताया कि शनिवार की देर रात्रि अपने पुत्र का इलाज कराने अस्पताल पहुँचे तो डियूटी पर तैनात चिकित्सक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुए। पर्ची ऊपर लेकर जाना पड़ा। जिसके बाद दावा लिखी गई तब जाकर इलाज शुरू हुआ। वहीं वार्ड की स्थिति काफी दयनीय है। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि वार्ड में लगे एक भी पंखे चालू स्थिति में नहीं होने की वजह से गर्मी के मौसम में मरीजों को परेशानी हो रही है। वहीं मरीज के साथ गए अभिभावकों को गर्मी से बेहाल होकर अस्पताल के बाहर रात गुजारनी पड़ रही है। साथ ही किसी भी बेड पर चादर नहीं होने की बात बताई गई। इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक राममूर्ति से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध सभी सेवाओं का पूरा-पूरा लाभ मिल रहा है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग