संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने 50 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं धंधे में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया।मामला थाना क्षेत्र के मानोपाली पंसाला के पास की है। एएसआई मनोज कुमार के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमे बताया गया है कि सूचना मिली कि जनता बाजार थाना क्षेत्र के पंडितपुर निवासी रमेश यादव बाइक पर शराब लाद विक्री के लिये ले जा रहा है। जिसपर त्वरित करवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस वाहन को देख धंधेबाज भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के क्रम में बाइक पर लदे जुट की बारी से पचास लीटर देशी शराब बरामद किया गया।जिसे ज़ब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग