संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक पुछरी निवासी रामू राय उर्फ पियर बताया जाता है। मामले में एएसआई देवनंदन प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि पुलिस चेतन छपरा में वाहन चेकिंग कर रही थी। गिरफ्तार युवक तेज गति से विपरीत दिशा से आ रहा था। उसने पुलिस को वाहन चेकिंग करते देख भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस बल की मदद से पकड़ा गया। जब बाइक की कागजात मांगी गई तब युवक ने कोई कागज़ात प्रस्तुत नहीं किया। जिससे बरामद बाइक प्रथम दृष्ठ्या चोरी का मालूम होता है। इधर, थानाध्यक्ष ने बताया है कि गिरफ्तार युवक चोरी की बाइक रखने की बात पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है। साथ ही कई अहम सुराग भी पुलिस को मिली है। जिसपर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग