संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिधुत ऊर्जा बकायेदारों से राजस्व संग्रहण,बिधुत संबंध बिच्छेदन एवं बिधुत चोरी की जांच करने पहुँचे जेई को उदंड प्रबृत्ति के लोगो ने मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी बाजार का है। सहकर्मियों ने आनन-फानन में घायल जेई को इलाज के लिये रेफ़रल अस्पताल बनियापुर लाया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया।जेई पवन कुमार के बयान पर बनियापुर थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें आधा दर्जन से अधिक नामजद और दर्जन भर अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है।दर्ज प्राथमिकी में बनियापुर 01 के जेई पवन कुमार ने बताया है कि एनबीपीडीसीएल के शीर्ष प्रबंधन से प्राप्त आदेश के आलोक में पुछरी बाजार पर संबंधित कार्यो का निबटारा किया जा रहा था।तभी आपराधिक प्रबृत्ति के लोगों द्वारा मेरे साथ गाली-गलौज शुरू कर दी गई। जिसके विरोध करने पर जान मारने की नीयत से हमला कर दिया गया।इस बीच उक्त लोगों द्वारा मेरे गले से सोने का चेन और पॉकेट में रखे पाँच हजार रुपये भी छीन लिया गया।वही सरकारी दस्तावेजों को नष्ट कर सरकारी कार्य मे बाधा उतपन्न की गई। जेई द्वारा बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी पांडेय टोला निवासी सतेंद्र पांडेय,फिरोज, अशोक गुप्ता,राकेश पांडेय,राजा,कामेश्वर कुमार गुप्ता एवं चोरौवा निवासी मुन्ना पांडेय सहित एक दर्जन अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है।साथ ही दोषियों पर कठोर कारवाई की मांग की है,ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनराबृत्ति न हो सके और सरकारी सेवक निर्भीक होकर अपना काम कर सके। इधर पुलिस ने सरकारी कार्य मे बाधा उतपन्न करने सहित अन्य सुसंगत धाराओं ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कारवाई करते एक नामजद अशोक गुप्ता को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। वही अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिये संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व पुछरी में एक मानवबल को भी स्थानीय लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग