संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मध्य विद्यालय रामधनाव में शनिवार को शिक्षक के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखण्ड के दर्जनों शिक्षकों ने शामिल हो अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया।सम्मान सह विदाई समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रहे सुरेश पांडेय का भब्य स्वागत किया गया।साथ ही अंगवस्त्र,पेन,डायरी,धार्मिक पुस्तकें एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने श्री पांडेय के द्वारा बेहतरीन ढंग से विद्यालय संचालन की प्रशंसा करते हुए उन्हें कर्तब्यनिष्ठ और निष्ठावान शिक्षक बताया गया।इस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा आगन्तुको के आगमन पर स्वागत गान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।मौके पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनाव के प्राचार्य रजनीकांत सिंह, उदय कुमार सिंह, चिंता राय, अनिल मिश्रा,अवधेश कुमार यादव सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग