राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति कर वापस लौट रहे डिलीवरी कर्मचारी की पिटाई कर पांच हजार रुपये छीन लिए गए। मामला थानाक्षेत्र के पुछरी हर्षपुरा की है। जख्मी राजाराम मुसहर चोरौवां स्थित अम्बिका भारत गैस ग्रामीण वितरक का डिलीवरी कर्मचारी है। मामले की प्राथमिकी जख्मी के बयान पर बनियापुर थाने में दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार डिलीवरी कर्मचारी सिलिंडर आपूर्ति कर एजेंसी लौट रहा था तभी हर्षपुरा निवासी आलोक कुमार सिंह उर्फ चंदन सिंह ने उसे रोकने का प्रयास किया। जब वह नहीं रुका तब नामजद ने उसका पीछा करते हुए हर्षपुरा साईं टोला के निकट उसे पकड़ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान ही नामाजद ने डिलीवरी के रखे पांच हजार रुपये भी छीन लिया। विरोध करने पर नामजद ने दुबारा पिटाई की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग भी किया।नामजद ने जख्मी डिलीवरी कर्मचारी और गैस एजेंसी के संचालक को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसन्धान में जूटी है। थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि नामजद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही नामजद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग