पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड कार्यालय के पास रविवार को खेल के प्रेमी युवकों ने खेल दिवस मनाया। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मौके पर हैडबाल खेल प्रशिक्षक रितेश कुमार सिंह समेत आकाश कुमार, नारायण कुमार, राजा कुमार, अनीष कुमार, नीतीश कुमार, सचिन कुमार समेत दर्जनों खिलाड़ी मौजूद रहे। मौके पर रितेश कुमार सिंह ने कहा कि मेजर ध्यानचंद खेल इतिहास के वो चमकते सितारे हैं, जिनसे युवा खिलाड़ी प्रेरणा ले सकते हैं। जब भी युवाओं को मौका मिला, उन्होंने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया। नेशनल खिलाड़ी नारायण कुमार ने कहा कि ध्यानचंद खेल जगत के महानायक थे। उनकी उपलब्धियों पर देश आज भी गर्व करता है। खेल चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी आशा और खुशी लाता है। इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलने की आदत बनाएं। खुद को और अपने आसपास के लोगों को खुश रखें। राष्ट्रीय खेल दिवस हमें यह संदेश देता है कि खेलों से मित्रता और टीम भावना का विकास होता है।भारतीय हाकी के विकास में मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों को हम भी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग