नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के रसूलपुर पंचायत के डबरा नदी के निकट काशिमपुर चावर में पानी मे दहते हुए एक अज्ञात महिला के शव ग्रामीणों ने देखा, चवर में शव मिलने की खबर गांव में तेजी से फैलने लगी, जिससे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ने पड़ी, समाजसेवी सोनू कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। रविवार को अमनौर पुलिस पहुँच मामले की तहकीकात में जुट गई, शव को पानी से निकालकर छपरा पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शव की शिनाख्त नही कर पाई, महिला लगभग 32 वर्षीय नव विवाहित लग रही, नाइटी पहनी हुई है, रंग गोरा है, शरीर पर कोई खरोच नही है, लोगों का कहना है कि नदी में कही से बहते हुए आ गया है। लोगों मे ऐसे कई तरह तरह की बाते हो रही है। थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि चवर से एक अज्ञात महिला का शव बरामद की गई है,जिसकी शिनाख्त नही हो पाई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग