राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर का फाटक तोड़कर घर में प्रवेश किया तथा सभी समान लेकर निकल गए। घटना की जानकारी सुबह में घरवालों को हुई। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी स्वर्गीय सिपारसी महतो तथा उमेश महतो के घर को चोरों ने निशाना बनाया तथा घटना को अंजाम दिया। चोरों ने कपड़ा व अन्य सामान गवन्द्री गांव में स्टेट हाईवे 73 के किनारे फेंक दिया था और महंगे सामान लेकर निकल गया था। सूचना पाकर तरैया थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा ली। पीड़ित परिवार के शिकायत के आलोक में पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग