राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार: जिलाधिकारी

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 30.08.2021 को मनाये जाने की सूचना प्राप्त हुयी है। इस दिन हिन्दु जन समुदाय के द्वारा अलग- अलग स्थानों पर पंडाल लगा कर भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है।

जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में होने के कारण श्रद्वालुओं द्वारा देर रात तक पूजा-अर्चना किये जाने की परम्परा रही है। इस अवसर पर मेला का भी आयोजन होता है तथा देर रात तक बाजारों, मेलों में चहल-पहल रहती है अतः इस त्योहार में अत्यंत सतर्कता और सजगता आपेक्षित है। कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रित होने के कारण लागू प्रतिबंधों को शिथिल करने की प्रक्रिया को जारी रखते हुए राज्य सरकार के निदेशानुसार कोविड के सारे शर्तों के अनुपालन करते हुए सभी प्रकार के सामाजिक और धार्मिक स्थलों को खोलने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के द्वारा सारण वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गयी।

जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस अवसर पर पूजा पंडाल और विभिन्न मंदिरों में श्रद्वालुओं की भारी भीड़ हो जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी आयोजकों, धार्मिक स्थल के प्रबंधकों को यह निदेश दिया गया है कि वहाँ आने वाले श्रद्वालुओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क पहनने आदि से संबंधित कोविड अनुकूल व्यवहार एवं अद्यतन मानक संचालन प्रक्रिया का अवष्य अनुपालन कराया जाय। पूजा अर्चना के अगले दिन मूर्ति विसर्जन श्रद्धालुओं द्वारा गाने-बजाने के साथ किया जाता है।

जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि कभी- कभी ऐसा देखा जाता है कि मूर्ति विसर्जन के समय मार्ग में मस्जिद के सामने से जुलूस गुजरने से दो समुदाय के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में विधि व्यवस्था संधारण में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दे दिये गये है। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर खास कर जहाँ मेले का आयोजन होता है ऐसे क्षेत्रों की विशेष सतर्कता एवं निगरानी बरतते हुए आवश्यकतानुसार दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करते हुए पुलिस को गश्ती करने का भी निदेश दे दिया गया है।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था पर लागातार नजर रखेंगे। विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है जो 24 घंटा कार्यरत रहेगा। जिसका दूरभाष संख्या-06152-242444 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर समाहत्र्ता, सारण डॉ गगन मोबोईल नंबर 9473191268 एवं पुलिस उपधीक्षक (म0) रहमत अली8544428112 रहेंगे।