पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में शनिवार को भारी मात्रा में अंग्रेजी एवं देशी शराब (कच्चा स्प्रीट) को विनष्ट किया गया। मशरक थाना में विभिन्न 15 काण्डों में जप्त की गई देशी शराब, अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण न्यायालय के आदेश के दंडाधिकारी एवं उत्पाद अधिकारी की मौजूदगी में किया गया। सारण डीएम द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी मशरक सीओ ललित कुमार सिंह के उपस्थिति में उत्पाद निरीक्षक अशोक कुमार, मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार, दारोगा प्रमोद कुमार, जमादार ओम प्रकाश यादव की उपस्थिति में थाना परिसर में ही जब्त शराब को फोड़ कर बहाने के बाद जमींदोज कर दिया गया। सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि सारण जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में मशरक थाना के विभिन्न 15 कांडों में जब्त किए गए 1700 लीटर कच्चा स्प्रीट देशी शराब तथा 35 लीटर अंग्रेजी विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग