राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पंचायत चुनाव में जानलेवा हमले की आशंका को देखते हुए गोबरही पंचायत भाग-1 के पंचायत समिति सदस्य के भावी प्रत्याशी कविता देवी के पुत्र व दाउदपुर थाना क्षेत्र के सरयूपार गांव निवासी राजेश कुमार प्रसाद ने सारण डीएम व एसपी से मिलकर एक आवेदन दिया है। अपने दिए गए आवेदन में राजेश कुमार ने जिला प्रशासन को अवगत कराया है कि मेरे पंचायत में कुछ असामाजिक तत्व पंचायत चुनाव पूर्व योजना बना कर मुझे व मेरे परिवार के सदस्यों के ऊपर जानलेवा हमला कर सकते हैं। आवेदक श्री कुमार ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि मेरे माता को चुनाव में विफल करने के इरादे से मेरे या मेरे परिवार के किसी सदस्य पर जानलेवा हमला कर सकते हैं। आवेदक ने अपने परिवार के जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग