राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर नगर पंचायत एकमा बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार से ही तैयारी शुरू हो गई। मांझी प्रखंड के भजौना-नचाप पंचायत के नचाप गांव स्थित श्री दुर्गा- शिव – राम-जानकी -हनुमान मंदिर के प्रांगण में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर को 24 घंटे का सार्वजनिक अखंड अष्टयाम रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुरू हुआ। इसके आयोजकों ने बताया कि अखंड अष्टयाम का समापन सोमवार को होगा। उसके बाद विशाल भंडारा का कार्यक्रम आयोजित होगा। सोमवार की शाम के समय मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। उधर एकमा नगर पंचायत के हंसराजपुर स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 24 घंटे का शुभारंभ होगा। वहीं परसागढ़ स्थित प्रसादी नाथ मठ सहित घरों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। एकमा ब्लॉक रोड स्थिति एक घर में बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांसी बनायी गई है। जिसमें कृतिका सिंह व उसके छोटे भाई आदर्श के द्वारा श्रीकृष्ण के बाल रुप की झांकी बनायी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग