राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाने की पुलिस ने एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर बीते 48 घंटे में विभिन्न गांवों में छापेमारी कर 28 लीटर अवैध देशी शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। बताया गया है कि बहारन यादव निवासी मरवट आमडाढ़ी, दरोगा कुमार निवासी तरवनिया, लालबाबू निवासी पचुंआ व श्याम नारायण मांझी निवासी परसागढ़ को 27 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि पुलिस ने रीठ गांव में छापेमारी कर राम प्रवेश राम को एक लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग