राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा थाने की पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई जारी है। बताया गया है कि एकमा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के भरहोपुर के मठिया गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले के फरार आरोपित लालबाबू राय को गिरफ्तार किया है। जबकि मारपीट मामले के अन्य आरोपित पुलिस को देखकर फरार हो गये। बताया जाता है कि आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग