राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। नेपाल द्वारा वाल्मिकी नगर गंडक बराज से शुक्रवार को छोड़े गये चार लाख क्युसेफ़ पानी से गंडक नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिसके बाद तरैया प्रखंड के माधोपुर पंचायत के सगुनी गांव में शनिवार की रात्रि में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। बाढ़ के पानी की तेज रफ्तार के कारण सारण तटबंध से निकलने वाली सगुनी ढाला के समीप लगभग 20 फीट में सड़क टूट कर पानी की तेज धारा में बह गई है। सगुनी सड़क को तोड़कर पानी शामपुर, अरदेवा, जिमदाहा, शीतलपुर, हरपुर फरीदन, बनिया हसनपुर, चंचलिया दियारा, बिंद टोली को पहले अपने आगोश में ले लिया है। प्राथमिक विद्यालय शामपुर विद्यालय के चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी दिख रहा है। सारण तटबंध से सगुनी ढाला से जानेवाली सभी सड़कों पर बाढ़ का पानी बह रहा है। फरीदनपुर निषाद बस्ती बाढ़ के पानी से चारों तरफ घिर चुका है। उक्त बस्ती के लोग अपने घरों से जरूरी सामानों को लेकर नाव के सहारे पानी से निकलकर बांध पर आ रहे है। लोग अपने माल मवेशियों के साथ सारण तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। सबसे अधिक परेशानी मवेशियों के चारे को लेकर हो गई है। जहां पहले चारों ओर हरीभरी घास दिखाई देती थी, वहां अब पानी ही पानी दिख रहा है। लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गये है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग