राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। परसौना के जोड़ा मंदिर खेल परिसर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जयंती के अवसर पर खेल प्रेमी युवकों ने खेल दिवस मनाया। इस दौरान मेजर ध्यानचंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी के द्वारा कबड्डी क्लब खोला गया। क्लब का उद्घाटन परसौना पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद उर्फ फुनु जी एवं तेजु बाबा के द्वारा विधिवत पूजा पाठ व फीता काटकर उद्घाटन किया गया। वहीं चार ग्रुप बनाकर फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया। इस मौके युवा समाजसेवी अमित साह, क्रिकेट कोच रोहित युवराज कुमार, खुशबू कुमारी, मुस्कान कुमारी, साकेत कुमारी, मनोज कुमार समेत दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग