राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड के रसूलपुर चट्टी के प्रसिद्ध आलू व्यवसायी मिथिलेश प्रसाद ने कहा कि युवा किसी देश के कर्णधार होते हैं और अपनी जन्म धरती का इतिहास वही लिखते हैं। वह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या व खेल दिवस के अवसर पर आयोजित एक विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महाराजगंज के पूर्व विधायक हेम नारायण साह की बहन रीता देवी को इस बार रसूलपुर पंचायत का मुखिया चुनने का मन बना लिया है। वहीं रसूलपुर पंचायत के विकास में भी बुजुर्ग व युवा मतदाताओं ने इतिहास रचने का मन बना लिया है। विभिन्न पंचायत चुनावों में अभी तक युवा अपने को ठगा ही महसूस किया है। परंतु अब वे अपना अधिकार समझ गये हैं और बदलाव की तैयारी कर चुके हैं। व्यवसायी मिथिलेश ने कहा कि उन्होंंने पंचायत के लाकठ छपरा, केदार परसा, धानाडीह व रसूलपुर गांवों के भ्रमण के क्रम में युवाओं से मिल कर अनुभव किया है कि युवाओं को अब कोई नहीं भरमा नहीं सकता है। वे अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं। इस मौके पर जितेंद्र हैहैयवंशी, साधु यादव, कमल प्रसाद, आशोक दूबे आदि भी शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग