राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने अरियांव गांव से 8 लीटर देसी शराब बरामद करने के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दाउदपुर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि पुलिस को अरियांव गांव में चोरी चुपके देसी शराब बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी करते हुए 8 लीटर देसी शराब किया। वहीं मौके से विकास चौधरी को गिरफ्तार कर नए उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग