पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के अरना उतर टोला के रामजानकी मंदिर पर ग्रामीणों के अपार तन-मन-धन के सहयोग से कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अखण्ड अष्टयाम की विधिवत पूजा अर्चना के बाद सोमवार को शुरू किया गया। आचार्य श्यामसुंदर बाबा के वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उन्होंने ने बताया कि अखण्ड महामंत्र हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे इस मंत्र के जप और हवन से सारी नकरात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। इस महामंत्र को केवल सुनने मात्र से ही शरीर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर जाती है। अखण्ड रामायण के पाठ करने से हम तेज होते हैं, ऊर्जावान होते हैं, सहनशील होते हैं, शक्तिमान होते हैं। वही पर पूजा कमिटी के सदस्य और बजरंग कबड्डी के कप्तान गोलू सिंह ने बताया कि पूजास्थल से 101 कलश के साथ कलशयात्रा निकाल कर घोघारी नदी अरना में पूजा कर के जलबोझी किया गया। वह से पुनः यज्ञस्थल पर आकर वैदिक मंत्रोच्चार से अखण्ड अष्टयाम शुरू किया गया। मौके पर भोला सिंह,अनिल सिंह,मोहन सिंह,नीलेश सिंह,जितेंद्र सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा