राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। कादीपुर पंचायत स्थित ब्रह्म स्थान के प्रांगण में श्री कृष्णा जी के जन्माष्टमी के अवसर पर 24 घण्टे का अखण्ड अष्टयाम आयोजित किया गया। आचार्य भागवत पाठक ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा-अर्चना किया। आचार्य श्री पाठक जी ने बताया की श्री कृष्णा जी के जन्माष्टमी के अवसर पर लगतार 31 वर्षो से अखण्ड अष्टयाम का आयोजन हो रहा हैं। क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित होता हैं। पूजा समितियों के सदस्य ने बताया कि अखण्ड अष्टयाम के समापन के बाद बारे पैमाने पर भण्डारा का आयोजन होता है। वही अखण्ड अष्टयाम के समापन के बाद रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन भी कराया जाता है। वही व्यास मण्डली ने द्वारा 24 घण्टे का अखण्ड अष्टयाम में हरे राम, हरे कृष्णा के गुणगान से क्षेत्र भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग