राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

अमनौर बाईपास पूर्ण रूप से क्षति ग्रस्त हो चुकी है, सड़क के बीच दर्जनों पाच छह फीट के बड़े-बड़े बने है गड्ढे, गोपालगंज से जा रही बस गड्ढे में फंसी

नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।

अमनौर (सारण)। गोपालगंज से पटना जा रही राज सागर बस बाईपास पथ के बीच अमनौर हरनारायण तिवारी टोला नहर  के पास सोमबार को सड़क किनारे बने गड्ढे में अचानक फस गई,लग रहा था कि अब पलटी मारेगी तब पलटी मारेगी। बस में सवार यात्री रोने चीत्कारने लगे, बस कन्डेक्टर आनन फानन में बस से यात्री को निकाला तब जाकर बस सीधा हो पाया,इतने में सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। घण्टों बाद ग्रामीणों के प्रयास से गड्ढे से बस निकाली गई। लेकिन बस काफी क्षति ग्रस्त हो जाने के कारण पटना नहीं जा सकी यात्री दूसरे बस से अपनी यात्रा किया। सिवान गोपालगंज,मसरख तरैया मढौरा से पटना जाने के लिए अमनौर का यह पथ एकलौता बाईपास है। जहाँ सड़क के बीच दर्जनों गड्ढे बने हुए है। नहर के निकट, प्रो रविन्द्र तिवारी के घर के निकट, बिजराम दास मठिया के निकट, अरबिंद सिंह के घर के पास बड़े बड़े गड्ढे बने हुए है। वरसात के दिन में देखने से सड़क के बीच तालाब नजर आता है। बस चालक ईश्वर के नाम लेकर इस मार्ग से गुजरते है। कब कौन सी वाहन कहा पलट जाय कहना मुश्किल है। बाईपास पथ के छतिग्रस्त होने से बड़ी बड़ी वाहन को इस मार्ग से चालक ले जाना नहीं चाहते है। जिस वजह से अमनौर में महा जाम की स्थिति बनी रहती है।