अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। योगी बाबा क्विज क्लब देवरिया द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली वार्षिक क्विज प्रतियोगिता अमृत महोत्सव जिलास्तरीय मेधा चयन प्रतियोगिता 2021 का आयोजन 2 तथा 3 सितंबर को तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए क्विज क्लब के संस्थापक तथा संचालक अखिलेश्वर पांडेय व परीक्षा संचालक पवन तिवारी, मयंक कुमार, सूजीत दूबे, प्रिंस यादव, प्रवीण तिवारी ने बताया कि परीक्षा 4 वर्गों में आयोजित है। जिसमे वर्ग ए- पांचवी तथा छठी कक्षा के लिए वर्ग बी-सातवीं तथा आठवीं कक्षा के लिए, वर्ग सी- नवी तथा दसवीं कक्षा के लिए तथा वर्ग डी- 11वी से ऊपरी कक्षा के लिए शामिल है। पूरी तरह निशुल्क यह प्रतियोगिता परीक्षा प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस पर आयोजित होती है। इस बार इसमें चयनित 200 प्रतिभागियों, जिसमे आधी छात्राएं होंगी को मेधा सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। सभी विजेताओं को ट्राफी व प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग