राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, सारण के0 के0 वर्मा के द्वारा बताया गया कि संयुक्त कृषि भवन के सभागार में कृषि प्रोद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) सारण के द्वारा आयोजित औषधीय पौधा उत्पादन से संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज उद्घाटन किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 31 अगस्त से 05 सितम्बर तक आयोजित होगा। जिसमें जिले के किसानों को औषधीय पौधा रोपन, इसके औषधीय गुण एवं उत्पादन से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी प्रशिक्षण के माध्यम से दी जाएगी। जिला के अधिक से अधिक किसानों को इस प्रषिक्षण से जोड़कर जिले में औषधीय पौधों का उत्पादन को बढ़ावा देना प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य है। आज के प्रषिक्षण में लगभग 70 किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक निदेषक, उद्यान, सहायक निदेशक, रसायण, सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण) एवं जिला क्षेत्रीय समन्वयक (कृषि) उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग