पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहरौली बाजार पर मंगलवार को अपाची सवार दो ठग युवकों के द्वारा चावल की बोड़ी खरीदने के दौरान पचास हजार के दो हजार के नोट का फुटकर लेने के बहाने पैतालीस हजार रूपए ठगने का मामला सामने आया है। मामले में बहरौली निवासी सत्येंद्र साह ने बताया कि उनकी ओम शांति गल्ला के नाम से दुकान है मंगलवार की सुबह दो अपाची बाइक सवार युवक दुकान पर पहुच चावल का पैकेट खरीदा। और मजदूरों के भुगतान के लिए दो हजार के गड्डी जिसमें पचास हजार रुपए थे उसका फुटकर मांगा।जिस पर उन्होंने युवकों को सौ सौ रुपए के फुटकर नोट दिए।उसी दौरान उनके द्वारा दिए गए रूपये को गिनने के अपने लड़के को दिए।उसी दौरान दोनों ठगों ने इधर उधर की बातें करतें हुए लड़के के हाथों से पचास हजार रुपए लेकर कुछ नोट गिरा दिए उसी दौरान वे अपाची बाइक पर सवार होकर भाग खड़े हुए।जब तक वे हल्ला मचाते तब तक अपाची बाइक पर सवार होकर मशरक की तरफ फरार हो गए।मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग