पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक नगर पंचायत के फीडर स्टेशन रोड में मुख्य बाजार के बीचों-बीच सड़क पर मकान निर्माण के लिए विशाल बालू का भंडारण कर दिया गया जिससे आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बालू से बाजार को आवागमन में कठिनाई हो रही है। अगर समय रहते सड़क से बालू नहीं हटाए गए तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बाजार क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आधे से ज्यादा सड़क पर पिछले एक सप्ताह से भवन निर्माण के लिए रखे बालू से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में सड़क से निकलने में दिक्कत हो रही है। वहीं कई बार बालू पर फिसल कर साइकिल और बाइक गिर रहें हैं। समय रहते प्रशासन ने सड़क से बालू नहीं हटवाया तो बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। वही राहगीर सरोज सिंह ने बताया कि मशरक नगर पंचायत की मुख्य सड़क हैं जहा बड़े बड़े दुकान और बैक हैं। इसी सड़क पर प्रतिदिन हजारों लोग आते-जाते रहते हैं।वही मुख्य सड़क के बीच बालू रखने से बाजार क्षेत्र में आने जाने की समस्या खड़ी हो गई है। सड़कों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन को अधिकार दिए गए हैं लेकिन इसकेे बावजूद इसके जिम्मेदार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नही कर रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग