राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड में कोविड-19 वैक्सिनेशन का कैम्प 17 केंद्रों पर आयोजित किया गया। जहां टीकाकरण शान्तिपूर्वक सक्षम चिकित्सा कर्मी व एएनएन सहयोगियों द्वारा किया गया। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के कुशल देख रेख में वैक्सिनेशन कार्य सम्पन्न हुआ। वहीं बीआरसी भवन बनियापुर मुख्यालय स्थित शिक्षकों के लिए विशेष टीकाकरण शिविर में शिक्षकों ने वैक्सिनेशन कराया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इन्द्रकांत सिंह के द्वारा शिक्षकों के लिए निर्देश जारी किया गया था कि वैक्सिनेशन से वंचित शिक्षक इस मेगा कैम्प में अवश्य टीकाकरण करा लें। जिस निर्देश का पालन करते टीका से वंचित शिक्षकों ने विद्यालय से प्रधान की अनुमति लेकर टीकाकरण शिविर में पहुंच कर अपना टीकाकरण करवाया। जहां बीआरपी आश्मोहम्मद ने बताया कि बिना टीका लिए विद्यालय में शिक्षण कार्य नहीं करने की बाध्यता है। जिससे शिक्षकों की सुविधा को देखते बीआरसी पर मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर रेफरल अस्पताल बनियापुर व पंचायत भवन पैगम्बरपुर सहित सभी केंद्रों पर भारी भीड़ देखी गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग