राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। मंगलवार को एकमा नगर पंचायत सहित ग्रामीण इलाके के कुल 11 टीकाकरण केन्द्रों पर सात हजार लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगायी गई। मेगा वैक्सीनेशन अभियान के तहत नगर पंचायत बाजार के हंसराजपुर स्थित पुराना पीएचसी भवन, पंचायत भवन नवादा, सामुदायिक भवन भुंधरी, सामुदायिक भवन मिल्की, सामुदायिक भवन तिलकार, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माने, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहब्बतनाथ के मठिया, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, परसागढ़, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छित्रवालिया, पंचायत भवन सरांव व बनवारी अमनौर में आयोजित हुआ। इस दौरान बीडीओ डॉ सत्येंद्र पराशर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साजन कुमार, नोडल पदाधिकारी डॉ अमित कुमार तिवारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार आदि ने विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही लोगों से धैर्यपूर्वक लाइन में खड़े होकर कोशिश टीका लगवाने के लिए आग्रह किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग